North Western Railway (NWR) ने 2008 Act Apprentice पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRC Jaipur की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 – Overview 

DescriptionInformation
संस्थारेलवे भर्ती सेल (RRC), जयपुर
नोटिस नंबर04/2026 (NWR/AA) 
पद का नामAct Apprentice
कुल पद2008
आवेदन कैसे करेंOnline
वेबसाइटwww.rrcjaipur.in
सिलेक्शन कैसे होगाMerit List से (कोई Exam नहीं)

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Publication Notification 01 अक्टूबर 2026
start of Online Application 07 अक्टूबर 2026
Last date to fill out the form06 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक

फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एक महीना मिल रहा है। इसलिए आखिरी दिन तक रुकने की बजाय शुरू में ही फॉर्म भर दें।

RRC NWR Apprentice Application Fee

CategoryFee
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / (PwBD), Women  कोई फीस नहीं

फीस सिर्फ Online payment से जमा होगी। अगर payment के बीच में नेट चला जाए और पैसा कट जाए लेकिन फॉर्म confirm ना हो, तो दोबारा पैसे मत भरो। पहले “Verify Payment” बटन दबाकर चेक करो कि पैसा गया या नहीं।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

6 नवंबर 2026 के हिसाब से उम्र गिनी जाएगी:

CategoryAge relaxation
सबके लिए उम्र15 से 24 years 
SC/ST 5 years ज्यादा
OBC 3 years  ज्यादा
PwBD 10 years ज्यादा
Ex-Servicemen जितनी नौकरी की उतने साल + 3 साल (ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक)

RRC NWR Jaipur Apprentice Recruitment 2026 Qualification

RRC NWR Apprentice Recruitment के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है:

QualificationDetails
शैक्षणिक योग्यता10वीं/Matriculation या समकक्ष
न्यूनतम अंक50% अंक
Technical Qualificationसंबंधित Trade में ITI
ITI CertificateNCVT/SCVT द्वारा जारी National Trade Certificate
बोर्ड/संस्थानमान्यता प्राप्त Board/Institute
  • 10वीं के सभी विषयों के अंकों को मिलाकर प्रतिशत की गणना की जाएगी। केवल किसी एक विषय या कुछ विषयों के आधार पर प्रतिशत नहीं निकाला जाएगा।
  • जो उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन न करें।

RRC NWR Jaipur Apprentice Recruitment Vacancy Details

North Western Railway में कुल 2008 Apprentice Slots विभिन्न Divisions और Units में उपलब्ध हैं।

Division/UnitTotal slots
DRM Office, Ajmer500
DRM Office, Bikaner524
DRM Office, Jaipur580
DRM Office, Jodhpur134
B.T.C. Carriage, Ajmer101
B.T.C. LOCO, Ajmer69
Carriage Workshop, Bikaner33
Carriage Workshop, Jodhpur67
कुल2008

प्रमुख Trades

इस भर्ती में Electrician, Fitter, Diesel Mechanic, Carpenter, Painter, Welder, Electronics Mechanic, Computer Operator and Programming Assistant (COPA), Turner/Machinist, Refrigeration & Air Conditioning सहित कई ट्रेड शामिल हैं।

उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपने ITI Trade के अनुसार उपलब्ध Training Slot को ध्यान से देखना होगा। उम्मीदवार केवल एक Unit/Division का चुनाव कर सकता है। अंतिम आवेदन के बाद Unit/Trade बदलने की अनुमति नहीं होगी।

RRC NWR Jaipur Apprentice Recruitment Selection Process

RRC NWR Apprentice Recruitment में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर Merit List से होगा।

StagesSelection Process
110वीं के अंकों के आधार पर प्रतिशत
2ITI Trade के अंकों का प्रतिशत
3दोनों का Simple Average
4Merit List
5Document Verification
6Medical Examination
7Final Engagement

मेरिट लिस्ट हर यूनिट, हर ट्रेड और हर कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग बनेगी — पूरे रेलवे की एक लिस्ट नहीं बनेगी। अगर दो लोगों के बराबर नंबर आ जाएं, तो जिसकी उम्र ज्यादा है उसे प्राथमिकता मिलेगी।

RRC NWR Jaipur Apprentice Salary/Stipend

ट्रेनिंग के दौरान जो पैसे मिलेंगे वो Railway Board के नियमों के हिसाब से तय होंगे। ध्यान रखें।

यहाँ हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलेगी, रहने का इंतजाम आपको खुद करना होगा।

How to Apply

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा।

  1. RRC Jaipur की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Apprentice Recruitment 2026 का Online Application लिंक खोलें।
  3. Registration करके आवश्यक Personal और Educational Details भरें।
  4. अपनी 10वीं और ITI की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  5. केवल एक Division/Unit का चुनाव करें।
  6. आवश्यक Photograph और Signature Upload करें।
  7. निर्धारित Application Fee का भुगतान करें।
  8. आवेदन Form को Final Submit करें।
  9. Registration Number और Application Form का Printout सुरक्षित रखें।

आवेदन में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें। जानकारी में अंतर मिलने पर Document Verification के समय candidature रद्द की जा सकती है।

Photograph और Signature

DocumentSize
Photograph3.5 cm × 3.5 cm
FormatJPG/JPEG
Photograph Size20 KB–70 KB
Resolution100 DPI
Signature3.5 cm × 2.5 cm
Signature Size20 KB–30 KB
Signature FormatJPG/JPEG

ध्यान रखने वाली बातें:

  • अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वैसे ही भरो जैसे 10वीं की मार्कशीट में लिखा है थोड़ा सा भी फर्क होने पर बाद में फॉर्म रद्द हो सकता है
  • फोटो नई होनी चाहिए (3 महीने से पुरानी नहीं), कैप या चश्मा पहनकर फोटो मत खिंचवाओ
  • एक से ज्यादा बार अलग-अलग जानकारी के साथ फॉर्म भरा तो सारे फॉर्म कैंसिल हो जाएंगे
  • फॉर्म की हार्ड कॉपी डाक से भेजने की जरूरत नहीं सिर्फ Online भरा हुआ फॉर्म ही मान्य होगा

Important Links 

DescriptionLinks
Official Websitewww.rrcjaipur.in
Publication Notification Download
हेल्पलाइनवेबसाइट पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक (रविवार और छुट्टी छोड़कर)

FAQs

Q1. क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, सिलेक्शन सिर्फ 10वीं और ITI के नंबरों से बनी मेरिट लिस्ट से होगा।

Q2. क्या एक से ज्यादा यूनिट के लिए फॉर्म भर सकते हैं?
नहीं, सिर्फ एक यूनिट चुननी है और बाद में बदल नहीं सकते।

Q3. क्या ट्रेनिंग के बाद रेलवे में पक्की नौकरी मिल जाएगी?
नहीं, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।

Q4. क्या रहने के लिए हॉस्टल मिलेगा?
नहीं, रहने का इंतजाम खुद करना होगा।

Q5. किन लोगों को फॉर्म की फीस नहीं देनी है?
SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top