रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत आने वाली प्रमुख Integrated Test Range (ITR), चांदीपुर ने Graduate और Technician (Diploma) Apprentice के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को एक वर्ष की apprenticeship training दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 है।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म भरकर डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। DRDO जैसी संस्था में अप्रेंटिसशिप करने का मौका उन युवाओं के लिए खास महत्व रखता है जो डिफेंस रिसर्च सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं, क्योंकि यहां मिलने वाला प्रैक्टिकल एक्सपोज़र आगे चलकर DRDO या अन्य सरकारी लैब्स की नियमित भर्तियों में काफी मददगार साबित होता है। नीचे पूरी जानकारी तारीखों, पात्रता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया के साथ दी गई है।

ITR Chandipur Apprentice Recruitment 2026 – Overview

DescriptionInformation
संस्था का नामएकीकृत परीक्षण परिसर (ITR), चांदीपुर, DRDO
विज्ञापन संख्याITR/HRD/AT/11/2026 
पद का नामGraduate Apprentice & Technician (Diploma) Apprentice
कुल रिक्तियां54 पद
प्रशिक्षण अवधि12 महीने (01 वर्ष)
आवेदन का माध्यमOnline(स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट)

Important Dates

ProgramDate
Notification Release Date09/10/2026
Last date for application forms02 November 2026
आवेदन का माध्यमस्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट (केवल डाक से)

ध्यान रखें कि यहां ऑनलाइन आवेदन का कोई विकल्प नहीं है। फॉर्म टाइप करके, सेल्फ-अटेस्टेड दस्तावेज़ों के साथ तय पते पर 02 नवंबर 2026 तक पहुंचना अनिवार्य है। डाक में लगने वाला समय भी जोड़कर फॉर्म जल्दी भेजना बेहतर रहेगा, क्योंकि लेट पहुंचने वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

DRDO ITR Apprentice Vacancy 2026 

Graduate Apprentice (Stipend: ₹12,300/माह)

QualificationPost
B.E/B.Tech Computer Science & संबंधित शाखाएं08
B.E/B.Tech Electronics Engineering & संबंधित शाखाएं08
B.E/B.Tech Electrical Engineering02
B.E/B.Tech Mechanical Engineering01
B.E/B.Tech Aerospace Engineering01
B.Lib.Sc (Library Science)02
B.E/B.Tech Safety Engineering02
BBA (Administration/HR)04
B.Com (Financial/Cost Accounting)04

Technician (Diploma) Apprentice (Stipend: ₹10,900/माह)

QualificationPost
Diploma Computer Science & संबंधित शाखाएं08
Diploma Electronics Engineering & संबंधित शाखाएं08
Diploma Electrical Engineering02
Diploma Cinematography02
Diploma Medical Laboratory Technology02

नोट: रिक्तियों की संख्या सांकेतिक है और बाद के चरण में घट-बढ़ सकती है।

Stipend (वृत्तिका)

CategoryMonthly Stipend
Graduate Apprentice₹12,300/-
Technician (Diploma) Apprentice₹10,900/-

DRDO ITR Apprentice Educational Qualification 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

Apprentice CategoryEducational Qualification
Graduate Apprentice – Engineeringसंबंधित शाखा में B.E./B.Tech
Graduate Apprentice – Library ScienceB.Lib.Sc.
Graduate Apprentice – Administration/HRBBA
Graduate Apprentice – AccountsB.Com
Technician (Diploma) Apprenticeसंबंधित इंजीनियरिंग/टेक्निकल शाखा में Diploma
Technician Apprentice – CinematographyCinematography में Diploma
Technician Apprentice – Medical LabMedical Laboratory Technology में Diploma

जरूरी पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार ने अपनी योग्यता वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी की हो।
  • 2022 से पहले योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • केवल नियमित (Regular) उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवश्यक योग्यता प्राप्त करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या नौकरी का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
  • अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं।
  • उम्मीदवार के लिए NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर पंजीकरण आवश्यक है।

DRDO ITR Apprentice Age Limit 2026 

Age-related rulesDetails
Minimum Age 18 वर्ष से कम नहीं
Maximum age and relaxation Apprentices Act-1961, Apprentices Rules-1992 और NATS 2.0/NAPS दिशानिर्देशों के अनुसार लागू

DRDO ITR Apprentice Selection Process 2026 

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी:

StagesSelection Process
चरण 1आवेदन पत्रों की जांच
चरण 2उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
चरण 3लिखित परीक्षा/व्यक्तिगत इंटरव्यू/दोनों
चरण 4प्रमाण-पत्रों का सत्यापन
चरण 5मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और प्रशिक्षण अनुबंध

ध्यान दें कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए किसी भी तरह का TA/DA नहीं दिया जाएगा, और कॉल लेटर/एडमिट कार्ड की कोई हार्डकॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। यह जिम्मेदारी पूरी तरह उम्मीदवार की होगी कि वे वेबसाइट और ईमेल पर अपडेट चेक करते रहें।

Application Process (आवेदन कैसे करें)

  1. DRDO की वेबसाइट से Annexure-A फॉर्म (.docx) डाउनलोड करें
  2. फॉर्म को टाइप करें: हस्तलिखित आवेदन (हस्ताक्षर को छोड़कर) स्वीकार नहीं होगा
  3. सभी शैक्षणिक मार्कशीट, सर्टिफिकेट (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा/B.Tech/BBA/B.Com), जाति प्रमाण-पत्र और पहचान प्रमाण की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी संलग्न करें
  4. सीलबंद लिफाफे पर “Application for Apprenticeship Training: Category ……… & Subject/Discipline ………” लिखें
  5. आवेदन को स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजें:
    The Director, Integrated Test Range (ITR), Chandipur, Balasore, Odisha-756025
  6. फॉर्म की एक प्रति अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखें

ज़रूरी सलाह: CGPA को प्रतिशत में बदलकर ही फॉर्म में भरें, क्योंकि सिर्फ प्रतिशत ही मान्य है। साथ ही, अहर्ता परीक्षा में मिले नंबर का सही और सटीक उल्लेख करें, क्योंकि दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर उम्मीदवारी सीधे रद्द कर दी जाएगी।

Important Terms & Conditions

  • सभी पत्राचार (ऑफर लेटर सहित) सिर्फ ई-मेल के माध्यम से होगा
  • चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय “मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट” जमा करना होगा
  • प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद ITR किसी भी उम्मीदवार को नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है
  • किसी भी तरह का कैनवासिंग या व्यक्तिगत प्रभाव डालने की कोशिश सीधे उम्मीदवारी रद्द करने का कारण बनेगी
  • किसी भी विवाद की स्थिति में कानूनी क्षेत्राधिकार माननीय ओडिशा उच्च न्यायालय, कटक का होगा

Important Links

detailsLinks
Official websitehttps://drdo.gov.in/ 
Advertisement Notification PDFDownload
NATS Registration Portalnats.education.gov.in 
Helpline number06782-272144 (कार्यालय समय)
Emailhrd.itr@gov.in 

FAQs

Q1. क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
नहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे। टाइप किया हुआ फॉर्म स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजना होगा।

Q2. क्या 2022 से पहले डिग्री पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, सिर्फ वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में डिग्री पास करने वाले उम्मीदवार ही पात्र हैं।

Q3. क्या अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, जिन उम्मीदवारों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का ट्रेनिंग/नौकरी का अनुभव है, वे अप्रेंटिस के लिए पात्र नहीं हैं।

Q4. NATS रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?
NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन अस्वीकार हो सकता है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले ही यह पूरा कर लें।

Q5. आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि क्या है?
पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन 02 नवंबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। डाक में लगने वाला समय ध्यान में रखते हुए जल्दी भेजना उचित रहेगा।

2 thoughts on “DRDO ITR Apprentice Recruitment 2026: 54 Posts, Stipend ₹12,300, Apply Offline”

  1. Pingback: DSSSB Sweeper & Chowkidar Recruitment 2026: 25 पदों, Apply Online| Best Indian State Live

  2. Pingback: Naval Dockyard Karwar Apprentice Recruitment 2026: 210 Posts, Eligibility,| Best Indian State Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top