इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने Sports Quota-2025 के तहत कांस्टेबल (General Duty) के 126 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य Male और Female Sportspersons ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ITBP Constable GD Sports Quota 2026 का Online Form 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 1 नवंबर 2026 तक भरा जाएगा। यह भर्ती अलग-अलग खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए है। Defense Jobs की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण भर्ती है।

ITBP Constable GD Sports Quota Recruitment 2026: Overview
| Particulars | Details |
| भर्ती संगठन | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) |
| पद का नाम | Constable (General Duty) – Sportsperson |
| भर्ती का प्रकार | Sports Quota |
| कुल पद | 126 |
| पुरुष पद | 72 |
| महिला पद | 54 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 23 वर्ष |
| आवेदन माध्यम | Online |
| आवेदन शुरू | 3 अक्टूबर 2026 |
| अंतिम तिथि | 1 नवंबर 2026 |
ITBP Sports Quota Vacancy 2026
ITBP ने कुल 126 Constable GD Sports Quota पदों को अलग-अलग खेलों और इवेंट के अनुसार बांटा है। इनमें पुरुषों के लिए 72 और महिलाओं के लिए 54 पद हैं।
| S.N | Sports | Male | Female | Total |
| 1 | Athletics | 3 | 2 | 5 |
| 2 | Aquatic | 2 | 2 | 4 |
| 3 | Archery | 1 | 4 | 5 |
| 4 | Badminton | 3 | 3 | 6 |
| 5 | Basketball | 3 | 0 | 3 |
| 6 | Boxing | 5 | 4 | 9 |
| 7 | Equestrian | 1 | 0 | 1 |
| 8 | Football | 2 | 0 | 2 |
| 9 | Gymnastics | 3 | 3 | 6 |
| 10 | Handball | 3 | 0 | 3 |
| 11 | Ice Hockey | 4 | 2 | 6 |
| 12 | Hockey | 3 | 0 | 3 |
| 13 | Judo | 4 | 8 | 12 |
| 14 | Kho-Kho | 1 | 2 | 3 |
| 15 | Pencak Silat | 1 | 3 | 4 |
| 16 | Powerlifting | 1 | 0 | 1 |
| 17 | Central Ski | 4 | 4 | 8 |
| 18 | Sports Shooting | 4 | 4 | 8 |
| 19 | Table Tennis | 2 | 0 | 2 |
| 20 | Taekwondo | 3 | 4 | 7 |
| 21 | Volleyball | 6 | 0 | 6 |
| 22 | Weightlifting | 4 | 0 | 4 |
| 23 | Wrestling | 4 | 1 | 5 |
| 24 | Canoeing | 1 | 2 | 3 |
| 25 | Kayaking | 1 | 2 | 3 |
| 26 | Rowing | 0 | 1 | 1 |
| 27 | MTB Cycling | 1 | 1 | 2 |
| 28 | Karate | 2 | 2 | 4 |
| कुल | 72 | 54 | 126 |
Vacancy की संख्या tentative है। ITBP आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या बढ़ा या घटा सकता है।
ITBP Constable GD Important Dates 2026
| कार्यक्रम | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 3 अक्टूबर 2026, सुबह 00:01 बजे |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 1 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
ITBP Constable GD Sports Quota Application Fee
| उम्मीदवार की श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| पुरुष UR | ₹100 |
| पुरुष OBC | ₹100 |
| पुरुष EWS | ₹100 |
| महिला उम्मीदवार | शुल्क नहीं |
| SC उम्मीदवार | शुल्क नहीं |
| ST उम्मीदवार | शुल्क नहीं |
आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क सामान्यतः वापस नहीं किया जाएगा।
ITBP Constable Sports Quota Age Limit
1 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
| Category | age relaxation |
| UR/EWS/OBC | 5 वर्ष |
| OBC (NCL) | 8 वर्ष तक |
| SC/ST | 10 वर्ष |
Departmental candidates के लिए विज्ञापन में अलग आयु सीमा संबंधी प्रावधान दिए गए हैं। आयु की गणना के लिए 10वीं/मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि मान्य होगी।
ITBP Constable Sports Quota Educational Qualification
| Post | Qualification |
| कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन | मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण |
Sports Qualification (खेल योग्यता)
अभ्यर्थी को निम्नलिखित में से किसी एक स्तर की प्रतियोगिता में 01.01.2024 से 01.11.2026 के बीच भाग लिया हो या पदक जीता हो:
| Competition | Marks (Gold / Silver / Bronze / Participation) |
| ओलंपिक खेल (ग्रीष्म व शीत) | 100 / 92 / 84 / 75 |
| यूथ ओलंपिक खेल | 95 / 87 / 79 / 70 |
| विश्व चैंपियनशिप/विश्व कप (चतुर्वार्षिक) | 90 / 82 / 74 / 65 |
| एशियाई खेल | 85 / 77 / 69 / 60 |
| राष्ट्रमंडल खेल | 80 / 72 / 64 / 55 |
| विश्व चैंपियनशिप/विश्व कप (द्विवार्षिक) | 75 / 67 / 59 / 50 |
| विश्व चैंपियनशिप/विश्व कप (वार्षिक) | 70 / 62 / 54 / 45 |
| जूनियर विश्व चैंपियनशिप/कप | 65 / 57 / 49 / 40 |
| एशियाई चैंपियनशिप (चतुर्वार्षिक) | 60 / 52 / 44 / 35 |
| एशियाई चैंपियनशिप (द्विवार्षिक) | 55 / 47 / 39 / 30 |
| एशियाई चैंपियनशिप (वार्षिक) | 50 / 42 / 34 / 25 |
| जूनियर एशियाई चैंपियनशिप | 45 / 37 / 29 / 20 |
| विश्व यूनिवर्सिटी खेल | 40 / 32 / 24 / 18 |
| अन्य अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप (7+ देश) | 35 / 27 / 19 / 15 |
| नेशनल गेम्स / सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप | 30 / 22 / 17 / अपात्र |
| जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप | 25 / 18 / 15 / अपात्र |
| इंटर-यूनिवर्सिटी / खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | 20 / 13 / 11 / अपात्र |
| खेलो इंडिया यूथ/विंटर गेम्स | 15 / 12 / 10 / अपात्र |
उम्मीदवार को केवल उसके सबसे उच्च पदक/उपलब्धि के आधार पर ही अंक दिए जाएंगे। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को अपने खेल प्रमाण-पत्र की कॉपी आयोग की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी, अन्यथा आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
Physical Standards (शारीरिक मानदंड)
| Description | Male | Female |
| ऊंचाई | 170 सेमी | 157 सेमी |
| सीना (बिना फुलाए) | 80 सेमी | — |
| सीना (न्यूनतम फुलाव) | 05 सेमी | — |
अनुसूचित जनजाति, पूर्वोत्तर राज्यों, गढ़वाली-कुमाऊंनी-डोगरा-मराठा श्रेणी आदि के उम्मीदवारों को ऊंचाई व सीने में निर्धारित छूट दी जाएगी, जिसका पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।
ITBP Constable Sports Quota Selection Process
ITBP Constable GD Sports Quota भर्ती में सामान्य लिखित परीक्षा नहीं दी गई है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दस्तावेज, शारीरिक मानक, Sports Trial और Medical Examination पर आधारित है।
| Step | Process |
| 1 | Online Application |
| 2 | Documentation |
| 3 | Physical Standard Test (PST) |
| 4 | Sports Trial Test |
| 5 | Sports Achievement Based Merit |
| 6 | Detailed Medical Examination (DME) |
| 7 | Review Medical Examination (यदि लागू हो) |
| 8 | Final Selection |
Sports Trial Test
Sports Trial Test कुल 40 अंकों का होगा और यह qualifying nature का है। इसमें न्यूनतम 20 अंक प्राप्त करना जरूरी है। Sports Trial के अंक final merit में नहीं जोड़े जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों ने Department of Youth Affairs & Sports की clearance के साथ किसी International Sports Event में Indian Squad के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व किया है, उन्हें Trial Test से छूट दी जा सकती है।
ITBP Constable GD Salary 2026
चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार Level-3 Pay Matrix में वेतन दिया जाएगा।
| Post | Pay Level | Salary |
| Constable (GD) – Sportsperson | Level-3 | ₹21,700–₹69,100 |
इसके अलावा Dearness Allowance, Ration Money, Washing Allowance, Transport Allowance, Free Uniform, Accommodation/HRA, Leave Pass और मेडिकल सुविधाएं आदि नियमों के अनुसार मिलेंगी।
ITBP Constable GD Sports Quota Syllabus
इस भर्ती में अलग से सामान्य Written Exam Syllabus नहीं दिया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बजाय अपनी संबंधित Sports Discipline की तैयारी पर ध्यान देना होगा।
Sports Trial में संबंधित खेल के प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर उम्मीदवार को qualify करना होगा। साथ ही Sports Achievement के आधार पर merit तैयार की जाएगी।
How to Apply Online
ITBP Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।
- ITBP Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Recruitment/Sports Quota भर्ती लिंक पर जाएं।
- अपना Registration/Profile बनाएं।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी जानकारी भरें।
- अपनी highest sports achievement का certificate/document upload करें।
- आवश्यक दस्तावेज और photograph upload करें।
- लागू होने पर ₹100 आवेदन शुल्क जमा करें।
- Application Form को carefully check करके submit करें।
- आवेदन का printout सुरक्षित रखें।
Important Links
| Description | Links |
| Official Recruitment Website | https://recruitment.itbpolice.nic.in/ |
| Notification | Download Now |
FAQs
Q1. ITBP स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 126 पद हैं, जिनमें से 72 पुरुष और 54 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2026 है।
Q3. आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष है। आयु गणना 01 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।
Q4. शैक्षिक योग्यता क्या है?
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 शुल्क है, जबकि महिला एवं SC/ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क निःशुल्क है।
Q6. चयन किस आधार पर होगा?
चयन दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, खेल उपलब्धि अंकों की मेरिट सूची तथा चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा।