जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB ) ने कुल 2863 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं जिसमें Class IV (MTS) और Sanitation Worker जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से लेकर 10वीं/12वीं तक रखी गई है, जिससे यह उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर मौका बनता है जो हायर एजुकेशन के बिना भी सरकारी नौकरी चाहते हैं।

चूंकि यह vacancies कई सालों के इंडेंट्स (2025-2026) को मिलाकर एक साथ जारी हुई हैं, इसलिए यह अब तक की J&K की सबसे बड़ी Class IV भर्तियों में गिनी जा रही है। हालांकि, सिर्फ J&K के domicile holders ही आवेदन कर सकते हैं इसलिए पहले domicile certificate तैयार रखना जरूरी है।

JKSSB Class IV Recruitment 2026 Overview 

ParticularsDetails
बोर्ड का नामJammu & Kashmir Services Selection Board (JKSSB)
विज्ञापन संख्या09 of 2026 
जारी होने की तिथि01.09.2026
इंडेंटिंग डिपार्टमेंटGeneral Administration Department
कुल पद2863
पद का प्रकारClass IV (MTS) एवं Sanitation Worker
आवेदन का माध्यमOnline 

JKSSB Class IV Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Notification Released01.09.2026 
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ05.10.2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Cut-off)03.11.2026
परीक्षा तिथिबोर्ड द्वारा अलग से सूचित की जाएगी

ध्यान दें — age limit, domicile और category certificate सभी की cut-off date 03.11.2026 ही मानी जाएगी, चाहे परीक्षा बाद में कभी भी हो। यानी अगर आपका domicile certificate अभी तक नहीं बना है, तो आवेदन की अंतिम तारीख से पहले ही बनवा लें।

JKSSB Vacancy 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2863 पद भरे जाएंगे। पदों और कैडर का विस्तृत category-wise breakup Notification के Annexure-A में दिया गया है।

Information postDetails
कुल रिक्तियां2863
भर्ती का प्रकारDirect Recruitment
भर्ती कैडरUT / Divisional / District
प्रमुख पदों मेंClass IV (MTS), Sanitation Worker आदि
Vacancy DetailsAnnexure-A

JKSSB Class IV Recruitment 2026 Age Limit (as on 01.01.2026)

Category Maximum ageNot Born Before Not Born After 
Open Merit (OM)40 वर्ष01.01.198601.01.2008
SC43 वर्ष01.01.198301.01.2008
ST-1 / ST-243 वर्ष01.01.198301.01.2008
RBA / ALC/IB43 वर्ष01.01.198301.01.2008
EWS / OBC43 वर्ष01.01.198301.01.2008
दिव्यांग (PwBD)42 वर्ष01.01.198401.01.2008

जो उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर Class IV (Special Recruitment) Rules, 2020 के तहत कैज़ुअल वर्कर के रूप में अतिरिक्त वेटेज का लाभ लेने के पात्र हैं, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

JKSSB Class IV Recruitment 2026 Educational Qualification

JKSSB Class IV (MTS) और Sanitation Worker Recruitment 2026 में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास निर्धारित योग्यता Online Application की अंतिम तिथि तक होनी चाहिए।

PostMinimum QualificationMaximum Qualification
Class IV (MTS)10वीं (Matric) पास12वीं (10+2)
Sanitation Worker8वीं पास12वीं (10+2)

महत्वपूर्ण:

  • Class IV (MTS) पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता न्यूनतम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं पास होनी चाहिए। 
  • Sanitation Worker पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास और अधिकतम 12वीं पास निर्धारित है।
  • Document Verification के समय उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
  • निर्धारित योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त होना जरूरी है।
  • यदि उम्मीदवार Equivalent Qualification का दावा करता है, तो आवश्यकता पड़ने पर संबंधित Competent Authority का Equivalence Certificate प्रस्तुत करना होगा।
  • निर्धारित योग्यता से अलग qualification रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे और उनकी candidature भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है।
  • उम्मीदवार की eligibility और certificates की अंतिम जांच Document Verification/संबंधित प्राधिकारी द्वारा की जाएगी।

JKSSB Class IV Recruitment 2026 Application Fee

category Fees
सामान्य / OM₹600
SC / ST-1 / ST-2 / EWS / PwBD₹500

भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से होगा। एक बार फीस जमा होने के बाद किसी भी परिस्थिति में refund नहीं मिलेगा, और न ही किसी दूसरी परीक्षा में adjust होगा इसलिए फॉर्म भरते वक्त category और item number बिल्कुल सही चुनें।

JKSSB Class IV Recruitment 2026 Selection Process

Exam DetailsInformation
परीक्षा का प्रकारObjective Type Multiple Choice Questions (MCQs)
प्रश्नों की भाषाEnglish
Negative Markingप्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 1/4 अंक काटा जाएगा

How to Apply Online

  • सबसे पहले JKSSB की official website पर जाएं।
  • Recruitment/Advertisement section में Advertisement Notification No. 09 of 2026 खोलें।
  • Eligibility और post-wise qualification को ध्यान से पढ़ें।
  • Online Application Portal पर registration करें।
  • Personal, educational और अन्य आवश्यक details भरें।
  • Live Photograph और Signature निर्धारित format में upload करें।
  • अपनी category और post/item preference ध्यान से चुनें।
  • Application Fee Online जमा करें।
  • Form submit करने से पहले सभी details दोबारा जांचें।
  • Final Application Form का printout सुरक्षित रखें।

Document Verification में क्या-क्या साथ ले जाएं

Document Verification के लिए shortlisted candidates को निर्धारित तिथि पर Original Documents और Self-Attested Photocopies के साथ उपस्थित होना होगा।

Documents What is required
Educational Certificateमूल प्रमाण पत्र + Self-Attested Copy
Domicile CertificateOriginal और Valid
Birth CertificateOriginal / Valid Document
Category Certificateलागू होने पर, निर्धारित Format में
Bonafide CertificateJ&K के बाहर की मान्यता प्राप्त संस्था से पढ़ाई होने पर
Photo IDOriginal Valid Photo ID
Passport Size Photo2 Recent Colour Photos
ESM CertificateForm XIV, यदि लागू हो
PwBD CertificateValid Certificate, यदि लागू हो
Additional Weightage Certificateलागू होने पर
Name Change DocumentsGazette/अन्य जरूरी प्रमाण, यदि लागू हो

Important: उम्मीदवार के सभी जरूरी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि 03 नवंबर 2026 तक वैध होने चाहिए। निर्धारित समय पर DV में उपस्थित न होने या Original Documents प्रस्तुत न करने पर candidature रद्द हो सकती है। DV के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा।

Important Links

DescriptionLinks
Online Applyhttps://jkssb.nic.in/ 
Official Notification PDF Download
JKSSB Official Websitewww.jkssb.nic.in

FAQs

Q1. क्या J&K से बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, सिर्फ Jammu & Kashmir के वैध Domicile Certificate धारक ही आवेदन के पात्र हैं।

Q2. क्या Graduate उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इन पदों के लिए maximum qualification 10+2 (12वीं) तय है, इसलिए Graduate उम्मीदवार eligible नहीं होंगे।

Q3. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर सुधार संभव है?
नहीं, एक बार सबमिट होने के बाद किसी भी प्रकार का correction/modification नहीं होगा। इसलिए सबमिट से पहले सावधानी से जांच लें।

Q4. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है क्या?
हां, हर गलत उत्तर पर प्रश्न के अंक का 1/4 भाग काटा जाएगा।

Q5. Document Verification के समय हार्ड कॉपी जमा करनी होगी?
हां, ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट और सभी मूल दस्तावेज़ Document Verification के समय साथ ले जाने होंगे। हालांकि हार्ड कॉपी को डाक या ईमेल से बोर्ड को भेजने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top