दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने District & Sessions Courts के अंतर्गत Sweeper/Safai Karamchari और Chowkidar के पदों पर भर्ती के लिए Advertisement No. 05/2026 जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे। 10वीं पास उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 है।  यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है नीचे पूरी जानकारी तारीखों, फीस, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के साथ दी गई है।

DSSSB Recruitment 2026 – Overview

DescriptionInformation
भर्ती बोर्डDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
विज्ञापन संख्या05/2026
विभागDistrict & Sessions Courts
पदों के नामSweeper/Safai Karamchari, Chowkidar
कुल रिक्तियां25
आवेदन माध्यमOnline

Important Dates

ProgramDate
Notification Release Date09.10.2026 
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ13 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि11 नवंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
पात्रता की क्रुशियल डेट (शैक्षणिक/अनुभव)11 नवंबर 2026
आयु गणना की तिथि01 जून 2026

आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार होंगे। डाक, ईमेल या हाथों-हाथ भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

DSSSB Recruitment 2026 Vacancy Details

PostUROBCSCSTEWSTotalESM
Sweeper/Safai Karamchari52111101
Chowkidar74211151
कुल126322252

नोट: यह रिक्तियां तात्कालिक (tentative) हैं और संबंधित विभाग के इनपुट के अनुसार घट-बढ़ सकती हैं।

DSSSB Sweeper & Chowkidar Recruitment 2026 Educational Qualification

PostEssential Qualifications
Sweeper/Safai Karamchariकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास
Chowkidarकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास

दोनों पदों के लिए कोई अतिरिक्त अनुभव जरूरी नहीं है — सिर्फ 10वीं पास होना ही काफी है।

DSSSB Sweeper & Chowkidar Age Limit (01.06.2026)

CategoryAge Limit
न्यूनतम आयु18 years 
अधिकतम आयु27 years 
जन्मतिथि सीमा02.06.1999 से 01.06.2008 के बीच

Age Relaxation

CategoryRelaxation
SC/ST5 years 
OBC3 years 
PwBD + UR/EWS10 years 
PwBD + SC/ST15 years 
PwBD + OBC13 years 
Ex-Servicemenसैन्य सेवा अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम 55 वर्ष तक)

आयु प्रमाण के लिए सिर्फ मैट्रिकुलेशन/10वीं सर्टिफिकेट पर दर्ज जन्मतिथि मान्य होगी। बाद में बदलाव का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।

DSSSB Sweeper & Chowkidar Application Fee

CategoryFee
सामान्य (General/Male)₹100
महिला अभ्यर्थीनिःशुल्क
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemenनिःशुल्क

फीस सिर्फ SBI e-Pay के माध्यम से स्वीकार होगी। एक बार भुगतान की गई फीस किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगी।

DSSSB Recruitment 2026  Pay Scale (वेतनमान)

PostPay ScaleGroup
Sweeper/Safai Karamchari₹5,200–20,200 + Grade Pay ₹2,000Group-C
Chowkidar₹5,200–20,200 + Grade Pay ₹2,000Group-C

DSSSB Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:

StepDescription
1. Objective/MCQ Test100 Marks exam
2. Interview15 marks 

महत्वपूर्ण: अंतिम चयन MCQ टेस्ट और इंटरव्यू दोनों के अंकों के आधार पर होगा। इंटरव्यू के लिए कुल रिक्तियों के 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे।

DSSSB Recruitment 2026 Exam Pattern 

SubjectQuestionMarks
English2525
Hindi2525
General Knowledge (Current Affairs सहित)2525
Arithmetic2525
कुल100100
DescriptionInformation
परीक्षा अवधि120 Minutes (PwD 160 Minutes)
माध्यमद्विभाषी (English + Hindi)
नेगेटिव मार्किंगहर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
इंटरव्यू अंक15 (कोई न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं)

Minimum Qualifying Marks (MCQ Test)

CategoryMinimum Marks
UR/EWS50%
OBC(Delhi)/SC/ST/PwBD/ESM45%

How to Apply (आवेदन कैसे करें)

  1. सबसे पहले DSSSB की वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in पर जाएं। 
  2. वैध फोटो पहचान पत्र (PAN/Voter ID/Driving License/Passport) स्कैन करके तैयार रखें (15KB-60KB jpg/jpeg फॉर्मेट)
  3. सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें, OTP से वेरिफाई करें
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होने के बाद लॉगिन करें और संबंधित पोस्ट कोड के लिए आवेदन करें
  5. स्पष्ट रंगीन फोटो (सफेद/ऑफ-व्हाइट बैकग्राउंड) अपलोड करें
  6. फीस का भुगतान SBI e-Pay के माध्यम से करें
  7. फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें

ज़रूरी सलाह: एक अभ्यर्थी सिर्फ एक ही रजिस्ट्रेशन और एक पोस्ट कोड के लिए एक ही आवेदन कर सकता है। अगर एक से ज्यादा रजिस्ट्रेशन या आवेदन पाया गया, तो सभी आवेदन रद्द हो जाएंगे और भविष्य की परीक्षाओं से भी डिबार कर दिया जाएगा।

फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी जानकारी में सुधार (कैटेगरी बदलने सहित) संभव नहीं है। इसलिए सबमिट करने से पहले हर डिटेल ध्यान से जांच लें।

Important Links

DetailsLinks
Official Websitehttps://dsssb.delhi.gov.in/ 
Application Portaldsssbonline.nic.in 
Advertisement Notification PDFDownload
पताFC-18, Institutional Area, Karkardooma, Delhi-110092

FAQs

Q1. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
दोनों पदों (Sweeper और Chowkidar) के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, किसी अतिरिक्त अनुभव की जरूरत नहीं है।

Q2. आवेदन शुल्क कितना है और किसे छूट मिलेगी?
सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ₹100 शुल्क है। महिला अभ्यर्थी, SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen को फीस से पूरी तरह छूट है।

Q3. चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव/MCQ परीक्षा और 15 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू में कोई न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं हैं।

Q4. क्या फॉर्म में बाद में सुधार संभव है?
नहीं, एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी जानकारी (कैटेगरी सहित) में बदलाव नहीं किया जा सकता।

Q5. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है क्या?
हां, MCQ टेस्ट में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top