North Western Railway (NWR) ने 2008 Act Apprentice पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRC Jaipur की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 – Overview
| Description | Information |
| संस्था | रेलवे भर्ती सेल (RRC), जयपुर |
| नोटिस नंबर | 04/2026 (NWR/AA) |
| पद का नाम | Act Apprentice |
| कुल पद | 2008 |
| आवेदन कैसे करें | Online |
| वेबसाइट | www.rrcjaipur.in |
| सिलेक्शन कैसे होगा | Merit List से (कोई Exam नहीं) |
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Important Dates
| Event | Date |
| Publication Notification | 01 अक्टूबर 2026 |
| start of Online Application | 07 अक्टूबर 2026 |
| Last date to fill out the form | 06 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक |
फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एक महीना मिल रहा है। इसलिए आखिरी दिन तक रुकने की बजाय शुरू में ही फॉर्म भर दें।
RRC NWR Apprentice Application Fee
| Category | Fee |
| General / OBC / EWS | ₹100 |
| SC / ST / (PwBD), Women | कोई फीस नहीं |
फीस सिर्फ Online payment से जमा होगी। अगर payment के बीच में नेट चला जाए और पैसा कट जाए लेकिन फॉर्म confirm ना हो, तो दोबारा पैसे मत भरो। पहले “Verify Payment” बटन दबाकर चेक करो कि पैसा गया या नहीं।
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
6 नवंबर 2026 के हिसाब से उम्र गिनी जाएगी:
| Category | Age relaxation |
| सबके लिए उम्र | 15 से 24 years |
| SC/ST | 5 years ज्यादा |
| OBC | 3 years ज्यादा |
| PwBD | 10 years ज्यादा |
| Ex-Servicemen | जितनी नौकरी की उतने साल + 3 साल (ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक) |
RRC NWR Jaipur Apprentice Recruitment 2026 Qualification
RRC NWR Apprentice Recruitment के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है:
| Qualification | Details |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं/Matriculation या समकक्ष |
| न्यूनतम अंक | 50% अंक |
| Technical Qualification | संबंधित Trade में ITI |
| ITI Certificate | NCVT/SCVT द्वारा जारी National Trade Certificate |
| बोर्ड/संस्थान | मान्यता प्राप्त Board/Institute |
- 10वीं के सभी विषयों के अंकों को मिलाकर प्रतिशत की गणना की जाएगी। केवल किसी एक विषय या कुछ विषयों के आधार पर प्रतिशत नहीं निकाला जाएगा।
- जो उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन न करें।
RRC NWR Jaipur Apprentice Recruitment Vacancy Details
North Western Railway में कुल 2008 Apprentice Slots विभिन्न Divisions और Units में उपलब्ध हैं।
| Division/Unit | Total slots |
| DRM Office, Ajmer | 500 |
| DRM Office, Bikaner | 524 |
| DRM Office, Jaipur | 580 |
| DRM Office, Jodhpur | 134 |
| B.T.C. Carriage, Ajmer | 101 |
| B.T.C. LOCO, Ajmer | 69 |
| Carriage Workshop, Bikaner | 33 |
| Carriage Workshop, Jodhpur | 67 |
| कुल | 2008 |
प्रमुख Trades
इस भर्ती में Electrician, Fitter, Diesel Mechanic, Carpenter, Painter, Welder, Electronics Mechanic, Computer Operator and Programming Assistant (COPA), Turner/Machinist, Refrigeration & Air Conditioning सहित कई ट्रेड शामिल हैं।
उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपने ITI Trade के अनुसार उपलब्ध Training Slot को ध्यान से देखना होगा। उम्मीदवार केवल एक Unit/Division का चुनाव कर सकता है। अंतिम आवेदन के बाद Unit/Trade बदलने की अनुमति नहीं होगी।
RRC NWR Jaipur Apprentice Recruitment Selection Process
RRC NWR Apprentice Recruitment में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर Merit List से होगा।
| Stages | Selection Process |
| 1 | 10वीं के अंकों के आधार पर प्रतिशत |
| 2 | ITI Trade के अंकों का प्रतिशत |
| 3 | दोनों का Simple Average |
| 4 | Merit List |
| 5 | Document Verification |
| 6 | Medical Examination |
| 7 | Final Engagement |
मेरिट लिस्ट हर यूनिट, हर ट्रेड और हर कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग बनेगी — पूरे रेलवे की एक लिस्ट नहीं बनेगी। अगर दो लोगों के बराबर नंबर आ जाएं, तो जिसकी उम्र ज्यादा है उसे प्राथमिकता मिलेगी।
RRC NWR Jaipur Apprentice Salary/Stipend
ट्रेनिंग के दौरान जो पैसे मिलेंगे वो Railway Board के नियमों के हिसाब से तय होंगे। ध्यान रखें।
यहाँ हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलेगी, रहने का इंतजाम आपको खुद करना होगा।
How to Apply
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
- RRC Jaipur की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Apprentice Recruitment 2026 का Online Application लिंक खोलें।
- Registration करके आवश्यक Personal और Educational Details भरें।
- अपनी 10वीं और ITI की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- केवल एक Division/Unit का चुनाव करें।
- आवश्यक Photograph और Signature Upload करें।
- निर्धारित Application Fee का भुगतान करें।
- आवेदन Form को Final Submit करें।
- Registration Number और Application Form का Printout सुरक्षित रखें।
आवेदन में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें। जानकारी में अंतर मिलने पर Document Verification के समय candidature रद्द की जा सकती है।
Photograph और Signature
| Document | Size |
| Photograph | 3.5 cm × 3.5 cm |
| Format | JPG/JPEG |
| Photograph Size | 20 KB–70 KB |
| Resolution | 100 DPI |
| Signature | 3.5 cm × 2.5 cm |
| Signature Size | 20 KB–30 KB |
| Signature Format | JPG/JPEG |
ध्यान रखने वाली बातें:
- अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वैसे ही भरो जैसे 10वीं की मार्कशीट में लिखा है थोड़ा सा भी फर्क होने पर बाद में फॉर्म रद्द हो सकता है
- फोटो नई होनी चाहिए (3 महीने से पुरानी नहीं), कैप या चश्मा पहनकर फोटो मत खिंचवाओ
- एक से ज्यादा बार अलग-अलग जानकारी के साथ फॉर्म भरा तो सारे फॉर्म कैंसिल हो जाएंगे
- फॉर्म की हार्ड कॉपी डाक से भेजने की जरूरत नहीं सिर्फ Online भरा हुआ फॉर्म ही मान्य होगा
Important Links
| Description | Links |
| Official Website | www.rrcjaipur.in |
| Publication Notification | Download |
| हेल्पलाइन | वेबसाइट पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक (रविवार और छुट्टी छोड़कर) |
FAQs
Q1. क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, सिलेक्शन सिर्फ 10वीं और ITI के नंबरों से बनी मेरिट लिस्ट से होगा।
Q2. क्या एक से ज्यादा यूनिट के लिए फॉर्म भर सकते हैं?
नहीं, सिर्फ एक यूनिट चुननी है और बाद में बदल नहीं सकते।
Q3. क्या ट्रेनिंग के बाद रेलवे में पक्की नौकरी मिल जाएगी?
नहीं, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।
Q4. क्या रहने के लिए हॉस्टल मिलेगा?
नहीं, रहने का इंतजाम खुद करना होगा।
Q5. किन लोगों को फॉर्म की फीस नहीं देनी है?
SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है।