Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने अपने Western Region (महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन-दीव, दादरा-नगर हवेली) में Technician, Trade और Graduate Apprentice पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बिना लिखित परीक्षा के, सीधे मेरिट के आधार पर चयन होने वाली इस भर्ती में आवेदन 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। नीचे पूरी जानकारी देखें।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 – Overview

DescriptionInformation
संस्था का नामइंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (मार्केटिंग डिवीजन), वेस्टर्न रीजन
विज्ञापन संख्याIOCL/MKTG/WR/APPR/2026-27
पद का नामTechnician / Trade / Graduate Apprentice
आवेदन का माध्यमOnline (NATS/NAPS पोर्टल)
लागू क्षेत्रमहाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन-दीव, दादरा-नगर हवेली
प्रशिक्षण अवधि12 महीने
चयन प्रक्रियाकोई लिखित परीक्षा/इंटरव्यू नहीं सीधे मेरिट लिस्ट

IOCL Apprentice Important Dates

EventDate
ऑनलाइन आवेदन शुरू05 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि04 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
योग्यता हेतु कट-ऑफ तिथि30 सितंबर 2026

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवारों को सिर्फ NATS/NAPS पोर्टल पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करना है।

IOCL Apprentice Age Limit (30.09.2026)

CategoryMaximum Age
सामान्य (UR/EWS)Maximum Age 18 & maximum 24 Years
OBC-NCLMaximum 27 years (3-year relaxation)
SC/STMaximum 29 years (5-year relaxation)
PwBDMaximum 34 years (10-year relaxation)
PwBD (SC/ST)Maximum 39 years (15 years’ relaxation)
PwBD (OBC-NCL)13-year exemption

IOCL Apprentice Vacancy Details

राज्य/UTTechnician ApprenticeTrade Apprentice (ITI)Graduate ApprenticeData Entry Operator
महाराष्ट्र3381008
गुजरात178293
मध्य प्रदेश178293
गोवा8442
छत्तीसगढ़8442
दादरा व नगर हवेली8442
दमन और दीव8442

नोट: पदों की संख्या अनुमानित है और प्रबंधन के विवेक अनुसार घट-बढ़ सकती है। आरक्षण (UR/EWS/OBC/SC/ST/ PwBD) आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होगा।

Educational Qualification

Post/Discipline CodeQualification
Technician Apprentice (101-106)संबंधित विषय में 3 वर्षीय फुल-टाइम डिप्लोमा, 50% अंक (SC/ST/ PwBD के लिए 45%)
Trade Apprentice – Fitter/Electrician/Electronics Mechanic/Instrument Mechanic/Machinist (107-111)मैट्रिक + 2 वर्षीय ITI (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त)
Graduate Apprentice (112)किसी भी विषय में फुल-टाइम ग्रेजुएशन, 50% अंक (SC/ST/ PwBD के लिए 45%)
Trade Apprentice – DEO Fresher (113)12वीं पास (ग्रेजुएट नहीं), 50% अंक
Trade Apprentice – DEO Skill Certificate Holder (114)12वीं पास + Domestic Data Entry Operator स्किल सर्टिफिकेट

ध्यान दें: योग्यता केवल रेगुलर फुल-टाइम कोर्स से मान्य होगी। Part-time/Correspondence/Distance Learning से प्राप्त डिग्री पर उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे।

Qualification Passing Date 

CategoryQualification Period
Graduate व Technician Apprentice01.04.2023 से 30.09.2026 के बीच
Trade Apprentice (ITI/DEO)01.04.2022 से 30.09.2026 के बीच

IOCL Apprentice Selection Process

IOCL Apprentice Recruitment में कोई Written Examination या Interview नहीं होगा। चयन qualifying examination में प्राप्त marks के आधार पर merit से किया जाएगा।

StageProcess
1NAPS/NATS Registration
2Online Application
3Qualification Marks के आधार पर Merit
4Shortlisting
5Document Verification
6Pre-Engagement Medical Fitness Test
7Final Engagement

चूंकि चयन पूरी तरह प्रतिशत के आधार पर है, इसलिए यहां “तैयारी” का मतलब परीक्षा की तैयारी नहीं बल्कि अपने अंक प्रतिशत को सही तरीके से दर्ज करना और दस्तावेज़ों को व्यवस्थित रखना है

IOCL Apprentice Stipend/Salary

इस भर्ती में regular salary के बजाय Apprentices Act और संबंधित Apprentices Rules के अनुसार monthly stipend दिया जाएगा।

PostStipend
Trade ApprenticeApprentices Act के अनुसार
Technician ApprenticeApprentices Act के अनुसार
Graduate ApprenticeApprentices Act के अनुसार
Training Period12 Months

स्टाइपेंड की दर Apprentices Act 1961/1973 एवं Apprentices Rules 1992/2019/2025 के अनुसार तय मानकों पर आधारित होगी, जो हर अप्रेंटिस कैटेगरी (Technician/Trade/Graduate) के लिए सरकार द्वारा निर्धारित है।

How to Apply (IOCL Apprentice Online Form 2026)

आवेदन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग पोर्टल पर होगी यह सबसे ज्यादा गलती होने वाला पॉइंट है, इसलिए ध्यान से समझें:

Post TypePost Type
Trade Apprentice (ITI/DEO)apprenticeshipindia.gov.in 
Technician Apprentice (Diploma)nats.education.gov.in 
Graduate Apprenticenats.education.gov.in 

Establishment ID (पोर्टल पर सर्च करने हेतु)

PortalEstablishment ID
NATSWMHMCC000053
NAPSE01172700332

Apply करने के स्टेप्स

  1. ऊपर दिए गए संबंधित पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।
  2. IOCL (Marketing Division) Western Region को Establishment ID से सर्च करें।
  3. अपने डिसिप्लिन कोड के अनुसार सिर्फ एक ही पद के लिए आवेदन करें एक से ज्यादा डिसिप्लिन कोड में अप्लाई करने पर आवेदन सीधे रिजेक्ट हो जाएगा।
  4. प्रोफाइल को 100% पूरा भरें (पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, कैटेगरी आदि)।
  5. फाइनल सबमिट से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। सबमिट के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

हमारी सलाह: आवेदन से पहले अपना PAN कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक (नाम प्रिंटेड) और शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय समय बर्बाद न हो। साथ ही, CGPA/OGPA वाले उम्मीदवार अपने संस्थान से पहले ही percentage equivalence certificate बनवा लें, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसके बिना दावा मान्य नहीं होगा।

Document Verification में जरूरी दस्तावेज़

  • 10वीं की Mark Sheet/Certificate
  • ITI Certificate/Mark Sheets
  • Diploma/Graduation Certificate
  • Semester/Year-wise Mark Sheets
  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Bank Passbook
  • Cancelled Cheque
  • Caste Certificate, यदि लागू हो
  • OBC-NCL Certificate, यदि लागू हो
  • Pre-Engagement Medical Fitness Certificate
  • Regular Mode Certificate, जहां आवश्यक हो

Important Links

DescriptionLinks
Official Websitehttps://iocl.com/ 
NAPS (Trade Apprentice)apprenticeshipindia.gov.in 
Advertisement NotificationDownload Now

FAQs

Q1. क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू होगा?
नहीं, चयन पूरी तरह योग्यता परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

Q2. क्या एक उम्मीदवार एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकता है?
नहीं, उम्मीदवार को सिर्फ एक डिसिप्लिन कोड के लिए आवेदन करना है। एक से अधिक कोड में आवेदन करने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

Q3. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Q4. क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, कोई भी योग्य भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन ट्रेनिंग लोकेशन सिर्फ वेस्टर्न रीजन के अधिसूचित राज्यों में ही मिलेगी।

Q5. अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद क्या IOCL में स्थायी नौकरी मिलेगी?
नहीं, अप्रेंटिसशिप पूरी होने पर IOCL की कोई बाध्यता नहीं है कि वह स्थायी रोजगार दे, और न ही उम्मीदवार इसका दावा कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top