अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (APSSB) ने ग्रुप ‘C’ के विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में ANM, Laboratory Technician, Pharmacist, ECG Technician, Driver और अन्य पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पोस्ट-वाइज योग्यता और पात्रता शर्तें जरूर जांच लें।

नीचे पूरी जानकारी तारीखों, पात्रता, फीस और सिलेबस के साथ दी गई है।

APSSB Technical Examination 2026: Overview

DescriptionInformation
भर्ती बोर्डअरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (APSSB), ईटानगर
विज्ञापन संख्या06/26
परीक्षा का नामNon-Ministerial Technical Examination, 2026
पद श्रेणीग्रुप ‘C’
कुल रिक्तियां217
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.apssb.nic.in

APSSB Recruitment 2026 Important Dates

EventsDate
आवेदन प्रारंभ21.10.2026 (दोपहर 03:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि05.11.2026 (शाम 05:00 बजे)
लिखित परीक्षा (प्रस्तावित)29.11.2026 (रविवार)
PET/PST (प्रस्तावित)19.01.2027 से
ड्राइविंग टेस्ट (प्रस्तावित)28.01.2027 से
कॉम्पिटेंसी टेस्ट (प्रस्तावित)28.01.2027 से

ध्यान दें: आवेदन सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार होंगे, किसी भी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

APSSB Vacancy Details 

Post CodePost NameDepartmentAPSTURTotal Posts
25/26Auxiliary Nurse Midwives (ANM)Health Services61061
26/26Laboratory TechnicianHealth Services617
27/26Pharmacist (Allopathy)Health Services101
28/26ECG TechnicianHealth Services414
29/26Dental TechnicianHealth Services20323
30/26Health Assistant Jr.Health Services16016
31/26Head Constable DriverPHQ13215
32/26Driver (LMV)विभिन्न विभाग10111
33/26Driver (HMV)विभिन्न विभाग10111
34/26Constable (MT) Driver (IRBn)PHQ606
35/26Constable (MT) Driver (Civil Police)PHQ22224
36/26Field Publicity AssistantIPR101
37/26Publicity AssistantIPR101
कुल217

नोट: PwBD के लिए 2 और Ex-Servicemen के लिए 15 पद अलग से आरक्षित हैं। रिक्तियां प्रोविजनल हैं और बदल सकती हैं।

APSSB Non-Ministerial Technical Age Limit

Post CodeAge Limit 
25/26, 26/26, 27/26, 28/26, 29/26, 30/26, 32/26, 33/26, 36/26, 37/2618-35 वर्ष
31/26 (Head Constable Driver)18-32 वर्ष
34/26 व 35/26 (Constable MT Driver)18-22 वर्ष

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
APST5 वर्ष
PwBD15 वर्ष
In-Service (3 वर्ष सेवा के साथ)5 वर्ष (सामान्य छूट के अतिरिक्त)
Ex-Servicemenसेवा अवधि घटाकर, अधिकतम 3 वर्ष तक

APSSB Non-Ministerial Technical Eligibility Criteria 

अरुणाचल प्रदेश सरकार के एक नए नोटिफिकेशन (26 अगस्त 2026) के अनुसार, अब सभी डायरेक्ट भर्ती परीक्षाओं के लिए एक समान (Uniform) पात्रता नियम लागू किया गया है। इसके तहत हर अभ्यर्थी को नीचे दी गई तीन शर्तें पूरी करनी होंगी:

1. Permanent Residence (स्थायी निवास) की शर्त

  • अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • साथ ही अरुणाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इसके लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार के अधिकृत विभाग द्वारा जारी वैध Permanent Residence Certificate (PRC) होना अनिवार्य है।

2. APST (अनुसूचित जनजाति) की शर्त

  • अभ्यर्थी अरुणाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उसके पास अरुणाचल प्रदेश सरकार के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी APST सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • यह सर्टिफिकेट भारत सरकार की Constitution (Scheduled Tribes) Order, 1950 की सूची के अनुसार मान्य जनजातियों के लिए ही जारी होगा।

3. Indigenous Tribal Language Proficiency Criteria: (स्थानीय जनजातीय भाषा की जानकारी)

  • अभ्यर्थी को अरुणाचल प्रदेश की किसी भी मान्यता प्राप्त स्थानीय जनजातीय भाषा को बोलना आना चाहिए।
  • साथ ही उसे वहां के स्थानीय आदिवासी समुदाय की बुनियादी जानकारी भी होनी चाहिए।
  • इसकी जांच (Language Test) कैसे होगी। इसका तरीका सरकार के उसी नोटिफिकेशन (26 अगस्त 2026) के अनुसार तय होगा।

अन्य जरूरी बातें

  • योग्यता, उम्र, अनुभव आदि सभी चीज़ें आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर गिनी जाएंगी, किसी और तारीख से नहीं।
  • Driver (LMV) और Driver (HMV) पदों के लिए जो 3 साल का ड्राइविंग अनुभव मांगा गया है, वह ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने की तारीख से गिना जाएगा। यानी लाइसेंस कब बना, उसी दिन से अनुभव काउंट होगा।

सीधी भाषा में समझें: अगर आपके पास PRC नहीं है, APST सर्टिफिकेट नहीं है, या आपको कोई भी अरुणाचली जनजातीय भाषा नहीं आती। तो आप इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे, चाहे आपकी शैक्षणिक योग्यता कितनी भी अच्छी क्यों न हो।

APSSB Non-Ministerial Educational Qualification 

PostQualification
ANM (25/26)12वीं के बाद INC मान्यता प्राप्त ANM 2-वर्षीय कोर्स + APNC रजिस्ट्रेशन
Lab Technician (26/26)12वीं (Science) + DMLT डिप्लोमा
Pharmacist (27/26)12वीं (Science) + D.Pharm + PCI रजिस्ट्रेशन
ECG Technician (28/26)12वीं (Science) + ECG Technology डिप्लोमा
Dental Technician (29/26)12वीं (Science) + Dental Mechanic डिप्लोमा + APSDC रजिस्ट्रेशन
Health Assistant Jr. (30/26)12वीं + 2-वर्षीय Health Assistant ट्रेनिंग
Head Constable Driver (31/26)10वीं + HMV लाइसेंस + शारीरिक मापदंड
Driver LMV/HMV (32/26, 33/26)10वीं + संबंधित लाइसेंस + 3 वर्ष अनुभव
Constable MT Driver (34/26, 35/26)10वीं + HMV/LMV लाइसेंस + शारीरिक मापदंड
Field Publicity Assistant (36/26)12वीं + TV/Radio/Electrical डिप्लोमा
Publicity Assistant (37/26)10वीं + Sound System/TV-Radio डिप्लोमा

APSSB Pay Scale (वेतनमान)

PostPay LevelPay scale
ANM, Lab Technician, Pharmacist, ECG Technician, Dental TechnicianLevel-5₹29,200 – ₹92,300
Health Assistant Jr., Drivers (LMV/HMV), Head Constable DriverLevel-4₹25,500 – ₹81,100
Constable (MT) DriverLevel-3₹21,700 – ₹69,100
Field Publicity AssistantLevel-2₹19,900 – ₹63,200
Publicity AssistantLevel-1₹18,000 – ₹56,900

APSSB Application Fee

Categorycharge
सामान्य अभ्यर्थी₹150 (नॉन-रिफंडेबल)
PwBD/PwDनिःशुल्क

फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड से स्वीकार होगी।

APSSB Selection Process

भर्ती प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग चरणों में होगी:

StageApplicable Post
Stage-I: लिखित परीक्षा (MCQ)सभी पद
Stage-II: PST/PETHead Constable Driver, Constable MT Driver (दोनों)
Stage-III: Driving TestHead Constable Driver, Driver LMV, Driver HMV
Stage-IV: Competency TestANM
Stage-V: Medical Fitness TestHead Constable Driver, Constable MT Driver (दोनों)

जरूरी बात: Stage-II से V तक सिर्फ Qualifying नेचर के हैं। फाइनल मेरिट सिर्फ लिखित परीक्षा के मार्क्स पर बनेगी।

Exam Pattern (Stage-I)

SectionSubjectQuestionMarksTime
Common PaperGeneral Questions10251 घंटा
Reasoning1025
Arithmetic1025
English1025
Technical Paperपद-संबंधित विषय501001 घंटा
कुल2002 घंटे

Qualifying marks: Common Paper और Technical Paper दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे। कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं है और नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है।

APSSB Syllabus 2026

Common Paper में निम्न विषय शामिल हैं:

  1. General Questions
  2. General Intelligence and Reasoning Ability
  3. Arithmetical Ability
  4. English Language and Comprehension

Technical Paper पद के अनुसार अलग होगा। उदाहरण के लिए, ANM, Laboratory Technician, Pharmacist, ECG Technician, Dental Technician और Health Assistant Jr. के लिए अलग-अलग तकनीकी पेपर निर्धारित हैं। ड्राइवर संबंधी पदों के लिए Technical Paper में Road Safety and Traffic Signages शामिल है।

पूरा और विस्तृत सिलेबस डाउनलोड करने के लिए APSSB की आधिकारिक वेबसाइट के Syllabus सेक्शन में संबंधित नोटिस देखें।

How to Apply

  1. APSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें
  2. फॉर्म में सही जानकारी भरें और पद/विभाग की प्राथमिकता चुनें।
  3. हस्ताक्षर (10-50 KB, सफेद पेपर पर काली स्याही से) स्कैन करके अपलोड करें।
  4. हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (50-100 KB) अपलोड करें।
  1. शैक्षणिक/तकनीकी प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  2. फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

ध्यान रहे: पद की प्राथमिकता एक बार सबमिट करने के बाद बदली नहीं जा सकती, इसलिए सोच-समझकर क्रम तय करें।

Important Links

DetailsLinks
Official Websitewww.apssb.nic.in
Online Applicationwww.apssb.nic.in (Candidates Corner)
Advertisement NotificationDownload
सिलेबसवेबसाइट के Syllabus सेक्शन में

FAQs

Q1. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05.11.2026 शाम 05:00 बजे तक है।

Q2. क्या APST के अलावा अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, आवेदन के लिए अरुणाचल प्रदेश का PRC, APST सर्टिफिकेट और स्थानीय जनजातीय भाषा की जानकारी अनिवार्य है।

Q3. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है और क्या यह वापस मिलेगा?
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए ₹150 शुल्क है जो नॉन-रिफंडेबल है। PwBD/PwD अभ्यर्थियों को फीस से छूट है।

Q5. Driver पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कब तक वैध होना चाहिए?
ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन की अंतिम तिथि, ड्राइविंग टेस्ट की तिथि और दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि। इन तीनों समय वैध होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top