भारतीय नौसेना के Naval Dockyard, Karwar (कर्नाटक) और Naval Aircraft Yard (Goa), Dabolim में ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (AY-2027-28/29) का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। कुल 210 Vacancy, कोई आवेदन शुल्क नहीं, और उम्र की कोई ऊपरी सीमा नहीं। यह भर्ती फ्रेशर ITI पास युवाओं के लिए एक शानदार मौका है।

Naval Dockyard Apprentice Recruitment 2026: Overview

DescriptionInformation
Recruiting OrganizationNaval Dockyard, Karwar / Naval Aircraft Yard (Goa)
NotificationAY-2027-28/29
Total Vacancies210 (Karwar: 180, Goa: 30)
Mode of ApplicationOnline 
Application Feeनिःशुल्क (कोई शुल्क नहीं)
Tentative Date of Commencement of Training12 अप्रैल 2027

Naval Dockyard Apprentice Important Dates

EventsDate
Notification Release Date10–16 अक्टूबर 2026
Form Starting Date10/10/2026 09 AM
हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथिविज्ञापन प्रकाशन से 30 दिन के भीतर
लिखित परीक्षा (प्रस्तावित)जनवरी 2027, Karwar में
Training start date12 अप्रैल 2027 (संभावित)

ध्यान रहे: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद “Candidate Profile” का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज 30 दिन के अंदर स्पीड/रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजना अनिवार्य है, वरना आवेदन अधूरा माना जाएगा।

Vacancy Details (Trade-wise मुख्य पद)

Naval Dockyard, Karwar (One Year Training): कुल 161 पद

इस भर्ती में Naval Dockyard Karwar के लिए 180 और Naval Aircraft Yard (Goa) के लिए 30 प्रशिक्षण सीटें निर्धारित हैं।

InstituteNumber of seats
Naval Dockyard Karwar180
Naval Aircraft Yard (Goa), Dabolim30
कुल210
Apprenticeship TradeTotal Post
Fitter24
Electrician12
Mechanic Diesel12
Machinist15
Electronics Mechanic11
Marine Engine Fitter9
Shipwright Wood9
Welder (Gas & Electric)9
अन्य ट्रेड्स (Instrument Mechanic, Painter, Pipe Fitter आदि)शेष पद

Naval Dockyard, Karwar (Two Years Training): कुल 19 पद

TradeQualificationTotal Posts
Shipwright Steel Fitter10वीं फ्रेशर3
Crane Operator Overhead10वीं फ्रेशर2
Forger and Heat Treater10वीं फ्रेशर5
Rigger8वीं फ्रेशर5

Naval Aircraft Yard (Goa), Dabolim: कुल 30 पद

Electrician, Electronics Mechanic, Instrument Mechanic, Machinist, Mechanic Radar & Radio Aircraft, Welder जैसी ट्रेड्स में 2-5 पद प्रति ट्रेड उपलब्ध हैं।

जरूरी बात: अगर किसी ट्रेड में पर्याप्त योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते, तो वो सीटें अन्य ट्रेड्स में शिफ्ट हो सकती हैं, लेकिन कुल पदों में 25% से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

Naval Dockyard Apprentice Eligibility Criteria

Educational Qualification

Trade TypeQualification
ITI ट्रेड्स10वीं पास + संबंधित ITI (NCVT/SCVT)
Non-ITI (Crane Operator, Forger & Heat Treater)सिर्फ 10वीं पास
Non-ITI (Rigger)सिर्फ 8वीं पास

Age Limit

अप्रेंटिसशिप के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है (MSDE के आदेश अनुसार)। हालांकि न्यूनतम आयु इस प्रकार है:

Minimum age(12 अप्रैल 2027 तक)
Non-Hazardous ट्रेड्स14 वर्ष (जन्म 12 अप्रैल 2013 से पहले)
Hazardous ट्रेड्स18 वर्ष (जन्म 12 अप्रैल 2009 से पहले)

ध्यान दें: भले ही अप्रेंटिसशिप के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है, लेकिन बाद में Tradesman Skilled पद पर सीधी भर्ती के लिए अलग से आयु सीमा लागू होगी, इसलिए समय रहते अप्लाई करना बेहतर रहेगा।

Reservation

CategoryReservation
SC/STअधिनियम अनुसार
OBCअधिनियम अनुसार
PwBD3% (न्यूनतम 40% दिव्यांगता आवश्यक)
Ex-Servicemen/उनके बच्चे3%

नोट: 100% दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि संबंधित सुविधा/इंस्ट्रक्टर उपलब्ध नहीं हैं।

Naval Dockyard Karwar Apprentice Stipend 

TradeDurationMonthly Stipend
ITI सर्टिफिकेट धारक1-12 माह₹9,600
Crane Operator1-3 माह₹4,100
Crane Operator4-12 माह₹8,200
Crane Operator13-15 माह₹9,020
Forger & Heat Treater1-3 माह₹4,100
Forger & Heat Treater4-24 माह₹8,200-₹9,020
Rigger1-3 माह₹3,400
Rigger4-24 माह₹6,800-₹7,480

Naval Dockyard Karwar Apprentice Selection Process

भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में होगी:

  1. Preliminary Merit List: 10वीं/ITI के प्रतिशत अंकों के आधार पर (ट्रेड और कैटेगरी वाइज)
  2. लिखित परीक्षा: प्रत्येक वैकेंसी के लिए 1:20 अनुपात में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा
  3. Document Verification + Medical: फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर

Written Exam Pattern

SubjectMarks
Mathematics35
General Science35
General Knowledge30
कुल100
Exam DetailsInformation
परीक्षा का प्रकारOMR आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा
कुल अंक100
परीक्षा अवधि2 घंटे
भाषाहिंदी और अंग्रेजी
नेगेटिव मार्किंगनहीं
न्यूनतम qualifying marksकुल 40%

परीक्षा OMR आधारित होगी, 2 घंटे की अवधि, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं, और क्वालीफाइंग मार्क्स 40% अनिवार्य हैं। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा जनवरी 2027 में Karwar में प्रस्तावित है।

How to Apply

  1. सबसे पहले सुनिश्चित करें कि Aadhaar Card में नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम 10वीं सर्टिफिकेट से मेल खाता हो
  2. www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर “Candidate Login/Register” पर क्लिक करें
  3. पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें, ईमेल से प्रोफाइल एक्टिवेट करें
  4. लॉगिन करके शैक्षणिक योग्यता, बैंक डिटेल्स, Aadhaar वेरिफाई करें
  5. “Apprenticeship Opportunities” में जाकर “Naval Dockyard, Karwar” सर्च करें और अपनी ट्रेड चुनें
  6. “Uttara Kannada” लोकेशन सेलेक्ट करके फॉर्म सबमिट करें
  7. प्रोफाइल का प्रिंटआउट लेकर नीचे दिए गए पते पर 30 दिन के भीतर भेजें

पता: The Officer-in-Charge, Dockyard Apprentice School, Naval Dockyard, Naval Base, Karwar, Karnataka – 581308

Document

  • 10वीं/8वीं मार्कशीट की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी
  • ITI मार्कशीट (सेमेस्टर-वाइज + कंसोलिडेटेड)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC के लिए)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD के लिए)
  • Aadhaar कार्ड की कॉपी
  • स्थापना चयन का Certificate of Undertaking (Karwar या Goa)

जरूरी सलाह: आवेदन में एक छोटी सी गलती जैसे नाम या जन्मतिथि का मिसमैच भी आवेदन रिजेक्ट करा सकता है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले Aadhaar और 10वीं सर्टिफिकेट की डिटेल्स जरूर मिला लें। साथ ही, कोई भी व्यक्ति इस भर्ती के लिए पैसे मांगे तो सतर्क रहें। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

Important Links

DetailsLinks
Official Websitehttps://indiannavy.gov.in/ 
Application Portalapprenticeshipindia.gov.in 
शिकायत हेतु ईमेलoicdas-kar@navy.gov.in

FAQs

Q1. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, यह पूरी तरह निःशुल्क प्रक्रिया है। किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।

Q2. क्या अधिकतम आयु सीमा है?
नहीं, अप्रेंटिसशिप के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, सिर्फ न्यूनतम आयु तय है।

Q3. क्या हॉस्टल की सुविधा मिलेगी?
Karwar में सीमित हॉस्टल सुविधा (सिर्फ लड़कों के लिए, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर) है। Goa में कोई हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Q4. क्या लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Q5. क्या प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नौकरी की गारंटी है?
नहीं, Apprentices Act 1961 के अनुसार संस्थान पर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top