हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कृषि विभाग में Agriculture Development Officer (ADO) Group-A (Job Trainee) 23 पदों के लिए विज्ञानपान जारी किया है जिसकी Advertisement No. 63/9-2026 जारी किया है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो गई और योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती में B.Sc. Agriculture और M.Sc. Agriculture की निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नीचे HPPSC ADO Recruitment 2026 की योग्यता, आयु सीमा, फीस, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। जानकारी 

HPPSC ADO Recruitment 2026 – Overview

DescriptionInformation
भर्ती संस्थाHimachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC)
विज्ञापन संख्या63/9-2026
पद का नामAgriculture Development Officer (ADO) Group-A (Job Trainee)
विभागकृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश
कुल रिक्तियां23 (सभी Backlog)
नियुक्ति का प्रकारJob Trainee (Fixed Amount)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (ORA Portal)
परीक्षा केंद्रशिमला

HPPSC Agriculture Development Officer Important Dates

scheduleDate
अधिसूचना जारी होने की तिथि25.09.2026
आवेदन की अंतिम तिथि22.10.2026, रात 11:59 बजे तक
फीस भुगतान की अंतिम तिथि22.10.2026, रात 11:59 बजे तक

आवेदन और परीक्षा शुल्क दोनों की अंतिम तिथि एक ही है — इसलिए लास्ट डे तक इंतज़ार न करें, क्योंकि सर्वर लोड की वजह से last minute में payment fail होने का खतरा रहता है।

HPPSC Agriculture Development Officer Vacancy Details

CategoryNumber of posts
Unreserved (Ward of Ex-Servicemen) – Backlog19
SC of HP (Ward of Ex-Servicemen) – Backlog3
OBC of HP (Ward of Ex-Servicemen) – Backlog1
कुल23

यह सभी 23 पद विशेष रूप से Ward of Ex-Servicemen श्रेणी के लिए backlog vacancies हैं। यानी सामान्य UR, SC, ST, OBC candidates जो Ex-Servicemen के आश्रित नहीं हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।, यह एक बहुत जरूरी बात है जिसे candidates अक्सर miss कर देते हैं।

HPPSC Agriculture Development Officer  Age Limit (as on 01.01.2026)

CriteriaDescription
आयु सीमा18 से 45 वर्ष
आयु प्रमाणMatriculation Certificate
आयु में छूटSC/ST/OBC/WFF/PwD of HP को 5 वर्ष की छूट (केवल संबंधित श्रेणी में पद आरक्षित होने पर)

आयु प्रमाण के लिए सिर्फ Matriculation certificate मान्य होगा, और एक बार जन्मतिथि दर्ज हो जाने के बाद उसे बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है इसलिए फॉर्म भरते समय इसे बहुत ध्यान से जांचें।

HPPSC Agriculture Development Officer Educational Qualification

QualificationDetails
अनिवार्य योग्यताB.Sc. (Agri.) 4-वर्षीय डिग्री प्रोग्राम + M.Sc. (Agri.) द्वितीय श्रेणी, मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी/ICAR से
वांछनीय योग्यताM.Sc. (Agri.) प्रथम श्रेणी या उससे ऊपर; हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाज़ और बोलियों का ज्ञान

यहां एक दिलचस्प शर्त है सिर्फ degree होना काफी नहीं, “हिमाचल प्रदेश की स्थानीय परिस्थितियों में काम करने की उपयुक्तता” को भी desirable qualification माना गया है। यह field-based पद है, इसलिए local knowledge का जिक्र खास तौर पर किया गया है।

HPPSC Agriculture Development Officer Salary 

PostMonthly Salary
Agriculture Development Officer (Job Trainee)₹29,500/- प्रतिमाह

यह salary Job Trainee scheme के अंतर्गत तय की गई consolidated राशि है, नियमित pay scale नहीं। Department of Personnel की जुलाई 2025 की notification के अनुसार ही यह engagement होगा। इसलिए भविष्य में regularisation की गारंटी न मानें, यह purely trainee-based engagement है।

HPPSC Agriculture Development Officer Application Fee

श्रेणीशुल्क
सभी candidates (uniform fee)₹600

फीस भुगतान Debit Card, Credit Card, UPI या अन्य ऑनलाइन माध्यम से होगा। एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।

HPPSC Agriculture Development Officer Selection Process

Agriculture Development Officer भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और Personality Test के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापन के अनुसार चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. Objective Type Screening Test
  2. Descriptive Subject Aptitude Test (SAT)
  3. Personality Test

यदि पात्र उम्मीदवारों की संख्या पदों की तुलना में छह या उससे कम होती है, तो उन्हें सीधे Personality Test के लिए बुलाया जा सकता है।

Table 1: HPPSC ADO Selection Process 2026

StageSelection ProcessDetails
Stage 1Objective Type Screening Test100 अंक, 1 घंटे की परीक्षा; Himachal Pradesh GK, National & International Affairs, Hindi और English से प्रश्न
Stage 2Subject Aptitude Test (SAT)Descriptive परीक्षा, 120 अंक, 3 घंटे
Stage 3Personality Test30 अंक, HPPSC Office, Shimla में आयोजित
Final SelectionSAT + Personality TestSAT के 120 और Personality Test के 30 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट/चयन

Table 2: HPPSC ADO Exam Pattern 2026

ExaminationSubject/DetailsMarksTime
Paper-IGeneral Knowledge of Himachal Pradesh301 घंटा
Paper-IGeneral Knowledge of National & International Affairs301 घंटा
Paper-IHindi Language201 घंटा
Paper-IEnglish Language201 घंटा
Paper-I TotalObjective Screening Test1001 घंटा
Paper-IIDescriptive Subject Aptitude Test (SAT)1203 घंटे
Personality TestInterview/Personality Assessment30—

Important: Paper-I में गलत उत्तर पर 0.25 अंक की negative marking है। Paper-II (SAT) में General category के लिए न्यूनतम 45% और Reserved category के लिए 40% अंक जरूरी हैं। Personality Test में General category के लिए 12/30 और Reserved category के लिए 9/30 न्यूनतम अंक निर्धारित हैं।

HPPSC ADO Recruitment 2026 Important Links

LinksDescription
Official Websitehttps://hppsc.hp.gov.in/ 
Apply OnlinePortal
Advertisement No. 63/9-2026Download

How to Apply Online

  1. HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Apply Online लिंक पर जाएं।
  3. One Time Registration (OTR) for Examinations पर क्लिक करें।
  4. नए उम्मीदवार New Registration करके अपना प्रोफाइल बनाएं।
  5. OTR Account में Login करें।
  6. Live Advertisement में Agriculture Development Officer भर्ती चुनें।
  7. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  8. आवश्यक documents और certificates upload करें।
  9. Latest photograph और signature upload करें।
  10. ₹600 परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  11. आवेदन को Final Submit करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
  12. Submitted Application Form का print/save जरूर रखें।

Documents Required

Matriculation Certificate

B.Sc. Agriculture Degree और Marksheets

M.Sc. Agriculture Degree और Marksheets

Category Certificate, यदि लागू हो

Bonafide Himachali Certificate, जहां आवश्यक हो

EWS/BPL Certificate, यदि लागू हो

Ex-Serviceman/Ward of Ex-Serviceman Certificate, जहां लागू हो

अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

Latest Photograph

Signature

Expert Tips: आवेदन में सफलता के लिए

  1. Ward of Ex-Servicemen category सही चुनें — नोटिफिकेशन में साफ चेतावनी है कि कई candidates गलती से “Ex-Servicemen” code चुन लेते हैं जबकि उन्हें “Ward of Ex-Servicemen” चुनना चाहिए, जिससे candidature reject हो जाता है।
  2. Dependent Certificate और Affidavit पहले तैयार रखें — अविवाहित बेटी को “unmarried and dependent” का affidavit देना अनिवार्य है, इसे बनवाने में समय लगता है।
  3. Live photo capture के लिए तैयार रहें — आवेदन के समय आपकी photo सीधे capture होगी और परीक्षा के दिन Face Authentication से match की जाएगी, इसलिए अच्छी lighting में सही तरीके से फोटो खिंचवाएं।
  4. General Knowledge of Himachal Pradesh पर ज्यादा फोकस करें — यह section सबसे ज्यादा (30 अंक) वेटेज रखता है, इसे अनदेखा न करें।

FAQs

Q1. क्या सभी categories के candidates आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह सभी 23 पद विशेष रूप से Ward of Ex-Servicemen (backlog) श्रेणी के लिए हैं।

Q2. आवेदन शुल्क कितना है?
सभी candidates के लिए एकसमान ₹600 शुल्क निर्धारित है, चाहे कोई भी category हो।

Q3. क्या यह स्थायी सरकारी नौकरी है?
नहीं, यह Job Trainee scheme के तहत fixed amount (₹29,500/माह) पर engagement है, नियमित नियुक्ति नहीं।

Q4. Selection प्रक्रिया में कितने चरण हैं?
तीन चरण: Screening Test (Paper-I), Subject Aptitude Test (Paper-II), और Personality Test।

Q5. Negative marking कैसे काम करती है?
गलत उत्तर, एक से अधिक उत्तर, या प्रश्न खाली छोड़ने पर हर स्थिति में 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top